मास्टरमाइंड महिला गिरोह की सरगना सीमा उपाध्याय को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

लखनऊ : पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस दक्षिणी निपुण अग्रवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अमित कुमावत कुशल पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज दिलेश सिंह की पुलिस टीम द्वारा बुधवार के दिन संगठित तरीके से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड महिला सीमा उपाध्याय पत्नी प्रमोद कुमार उपाध्याय, निवासी ग्राम राजागांव खरौनी, थाना बांसडीह, जनपद बलिया, वर्तमान पता बी-361 ओमेक्स सिटी, थाना बिजनौर, लखनऊ उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच पड़ताल में अभियुक्ता के व्यक्तिगत खाते में कम्पनी के खाते से रूपये जाना पाया गया। संगठित गिरोह बनाकर धोखाधड़ी करने वाली अभियुक्ता को विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, इस अभियोग के अलावा थाना मोहनलालगंज में इसी तरह के संगठित अपराध के सम्बन्ध में अभियुक्ता सीमा उपाध्याय व विनोद उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय आदि के विरुद्ध कुल 7 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्ता सीमा उपाध्याय के विरुद्ध विवेचना से पर्याप्त साक्ष्य पाये गये। अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया था। बुधवार के दिन अभियुक्ता सीमा उपाध्याय को निलमथा थाना सुशान्त गोल्फसिटी से मोहनलालगंज पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त संगठित गिरोह लोगों को फर्जी तरीके से लुभावने प्लॉट ऑफर देकर ठगता था। स्वयं को प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी का प्रतिनिधि बताकर प्लॉट की बिक्री की जाती थी, परन्तु बाद में कब्जा नहीं दिया जाता। सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों के कर्मचारियों को विशेष रूप से निशाना बनाया जाता था, क्योंकि उनकी ड्यूटी व्यस्तताओं के कारण वे भूमि निरीक्षण नहीं कर पाते थे। इस तरह, योजनाबद्ध ढंग से कई व्यक्तियों को धोखा देकर करोड़ों की ठगी की गई। इस तरह अभियुक्तगण द्वारा संगठित अपराध के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से अनेक लोगों को धोखा देकर आर्थिक लाभ अर्जित किया है, पूर्व में अन्य आरोपीगणों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। प्रमोद कुमार उपाध्याय पुत्र स्व. हरिद्वार उपाध्याय पता/ओमेक्स सिटी, बिजनौर रोड थाना आशियाना लखनऊ, इन पर पुरुस्कार घोषित था जिनकी गिरफ्तारी 15 जून 2025 को की गई थी व मदन राम पुत्र विश्वनाथ जोकि निवासी - राजा गांव खरौनी, थाना बांसडीह, बलिया, एच. के. इन्फ्रा प्रा० लि० के एडिशनल डायरेक्टर जिनकी गिरफ्तार 10जुलाई 2025 को की जा चुकी है।

रिपोर्टर : धीरज तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.