मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने ग्राम पंचायत महमूदपुर के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता को परखा

लखनऊ :  राजधानी लखनऊ के विकासखण्ड गोसाईंगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत महमूदपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा गुणवत्ता को परखने व जायजा लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने प्राथमिक विद्यालय की बाल वाटिका के बच्चों से बातचीत करते हुवे उनकी प्रतिभा जानी, प्यारे प्यारे नन्हे बच्चों को खाने हेतु उन्हें केले वितरित किए, अवस्थी ने विद्यालय के हर कक्षा में जाकर बच्चों से बातचीत करते हुवे उनकी बौद्धिक क्षमता जानने की कोशिश की और सटीक जवाब पाकर प्रसन्नचित मन से संतुष्टता जाहिर की। अवनीश अवस्थी ने मौजूद ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार से वार्ता करते हुवे ग्राम पंचायत की कुछ अन्य जानकारियां की और समस्याओं पर भी चर्चा की जैसे ग्राम पंचायत की आबादी कितनी है, ग्राम पंचायत में करीब कितने 6 वर्ष की आयु से कम बच्चे है जो आंगनबाड़ी, बाल वाटिका जाते है या घर पे रहते है क्या कारण, एवं ग्राम पंचायत का शिक्षा स्तर क्या है कितने निजी स्कूल है कितने सरकारी है। ग्राम पंचायत वासियों की मांग क्या है,  और ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों के आय के साधन क्या है, ग्राम पंचायत एवं विद्यालय संबंधित अन्य समस्याएं क्या है, जिन्हें निस्तारित करके शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली एवं बेहतर बनाया जाए। उक्त सभी बिंदुओं का जवाब देते हुवे प्रधान सर्वेश कुमार ने बताया की महोदय जी हमारी ग्राम पंचायत में करीब 4 से 5 हजार आबादी है, जिसमें 80 प्रतिशत एस.सी आबादी है, और अधिक संख्या में लोग अशिक्षित है गरीब है, जिनकी आय का श्रोत मजदूरी, कृषि पर आधारित है, ग्राम पंचायत में दो विद्यालय, दो आंगनबाड़ी केंद्र, डाकखाना, बाजार है जिनकी साफ सफाई स्वच्छता हेतु मौजूदा समय में सफाई कर्मी नियुक्त नहीं है, ग्राम पंचायत के अपने कोई आय के साधन नहीं है भविष्य में आय के साधन जुटाने का प्रयास जारी है, प्राथमिक विद्यालय में करीब 199 बच्चे और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 390 बच्चे पठन पाठन करते है, प्रधान ने बताया की उच्च प्राथमिक विद्यालय में अधिक संख्या में बच्चे होने के कारण बैठने हेतु समुचित व्यवस्था का अभाव है, जिसके कारण विगत वर्ष विद्यालय प्रबंधन द्वारा नो एडमिशन का बोर्ड लगाने को मजबूर होना पड़ा, अगर उक्त विद्यालय में आप शासन द्वारा दो कमरों का नव निर्माण हो जाए तो और तत्काल रूप से सफाई कर्मी नियुक्त हों जाए तो उक्त समस्याओं से निजात से बेहतरी के लिए काफी सरलता, सुगमता मिलेगी, प्रधान सर्वेश ने ग्राम पंचायत की मांग के रूप में एक इंटर कॉलेज की बात रखी, उक्त समस्याओं और मांगो का संज्ञान लेते हुवे अवनीश अवस्थी ने अपनी डायरी में नोट कर पूरा कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अवस्थी द्वारा ग्राम प्रधान, शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यालय प्रबंधन अन्य सदस्यों से रूबरू हुवे और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर माहौल, व्यवस्था देख कर अन्य विद्यालयों को उक्त विद्यालयों से प्रेरणा लेकर बेहतर बनाने की बात कही। इस मौके पर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी राम राज, क्षेत्रीय थाने के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीता यादव  एवं अन्य अधिकारी शिक्षकगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर : धीरज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.