ब्लॉक में ऑफिसों में साफ सफाई का जायजा लेने के लिए ब्लॉक प्रमुख ने किया औचक निरीक्षण
लखनऊ : बुधवार के दिन विकासखंड मोहनलालगंज में ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ल, विंदेश्वरी द्वारा ब्लॉक परिसर में बने ऑफिसों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्थाओं को देखा गया सफाई व्यवस्था को लेकर व जनता की समस्याओं को लेकर मिली खामियों को दुरुस्त किए जाने के लिए ब्लॉक प्रमुख द्वारा सख्ती के साथ निर्देशित किया गया। ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज द्वारा निरीक्षण के दौरान ही ब्लॉक परिसर में स्थित चाय की दुकान जोकि एक बुजुर्ग महिला चलाती है उनका हाल जाना व उनसे साफ सफाई व्यवस्था को लेकर बातचीत की गई व उनकी दुकान का अंदर जाकर निरीक्षण किया। ब्लॉक में साफ सफाई व्यवस्था व पूर्व में चोरी हुए सोलर पैनल को लेकर ब्लॉक अधिकारी अशुतोष कुमार श्रीवास्तव से बैठकर बातचीत कर निरीक्षण में मिली खामियों को जल्द ही दुरुस्त करवाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला द्वारा पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान बताया कि निरीक्षण में कुछ खामियां पाई गई है, इस सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी अशुतोष कुमार श्रीवास्तव से बैठकर चर्चाएं की गई है, जल्द ही निरीक्षण में मिली खामियां दुरुस्त की जाएगी। इस दौरान ब्लॉक मोहनलालगंज में समस्त बाबू कर्मचारी स्टाफ मौजूद रहे।
रिपोर्टर : धीरज

No Previous Comments found.