प्रोजेक्ट सेफ राइड अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ने ऑटो एवं टेंपो चालकों के साथ कोतवाली में आयोजित की बैठक

लखनऊ :  बुधवार के दिन थाना मोहनलालगंज में सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के नेतृत्व में (प्रोजेक्ट सेफ राइड) अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह द्वारा मोहनलालगंज क्षेत्र के ऑटो एवं टेंपो चालकों की एक गोष्ठी का आयोजन थाना मोहनलालगंज में किया गया। बैठक का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जनसाधारण की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा, इस दौरान बैठक में ऑटो रिक्शा व टैम्पो चालकों को प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह द्वारा महत्वपूर्ण निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप बात करते जानकारी देते हुए यह बताया गया कि वाहन का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन बेबसाईटhttp://lucknowpolice.up.gov.in/erickshaw/ पर जाकर किया जा सकता है व रजिस्ट्रेशन करते वक्त वाहन स्वामी अपने पास वैध रजिस्ट्रेशन नंबर ड्राइविंग लाइसेंस एवं फिटनेस सर्टिफिकेट का होना आवश्यक बताया गया है, इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के दौरान वाहन स्वामी की डिटेल एवं फोटो तथा वाहन चालक डिटेल होनी जरूरी है, अगर वाहन को दो व्यक्ति चला रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन के दौरान दोनों व्यक्तियों की जानकारी देना अनिवार्य किया गया है व सभी वाहनों को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है रजिस्ट्रेशन के दौरान वाहन स्वामी तथा वाहन चालक का चरित्र प्रमाण पत्र भी बेबसाइट पर अपलोड करना होगा नही तो उक्त वाहन स्वामी व वाहन चालक नॉट वेरीफाइड प्रदर्शित होगा, चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र हेतु up.cop app से अथवा बेबसाईटhttp://lucknowpolice.up.gov.in/ से आवेदन कर प्राप्त कर सकते है, इसके अलावा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 से प्रारंभ की गई है तथा 31अगस्त 2025 तक चलेगी एवं रजिस्ट्रेशन के उपरांत एक प्राप्ति रसीद वेबसाइट से डाउनलोड होगी जिसको अपने वाहन की स्क्रीन पर चिपकाना होगा जो दिनांक 31अगस्त 2025 तक वैध रहेगी। रजिस्ट्रेशन के उपरांत दी गई जानकारी को पुलिस द्वारा सत्यापन किया जाएगा तथा सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर वाहन स्वामी को मैसेज के माध्यम से सूचना दी जाएगी वाहन स्वामी वेबसाइट पर जाकर सत्यापन के उपरांत अपने वाहन से संबंधित QRकोड डाउनलोड कर सकते हैं उपरोक्त QRकोड को डाउनलोड कर अपने वाहन की स्क्रीन पर लगाना अनिवार्य होगा। किसी भी सवारी के द्वारा QRकोड स्कैन करने पर वाहन स्वामी तथा वाहन चालक के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी, 31अगस्त 2025 के बाद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे जिन वाहनों पर QRकोड नहीं चिपका होगा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी जिन वाहनों का सत्यापन नहीं होगा उन्हें शहर में चलने की अनुमति नहीं होगी वाहन स्वामी चालक बदलने पर इसकी सूचना वेबसाइट पर जाकर उपलब्ध कराएंगे जिसे पुलिस द्वारा पुनः सत्यापित किया जाएगा। वाहन चालक निर्धारित ड्रेस कोड में रहेंगे तथा बिना ड्रेस कोड के चलने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जनपद वासियों से यह अपील रहेगी कि उन ऑटो रिक्शा का उपयोग करें जिन पर QRकोड लगा हो तथा QRकोड पर उपलब्ध डिटेल के साथ ड्राइवर ही वाहन को चला रहा हो जनपद वासियों से पुलिस की यह भी अपील रहेगी कि उन ऑटो रिक्शा का प्रयोग करें जिनके वाहन चालक वेरीफाइड प्रदर्शित हो रहे हैं टेंपो व ई-रिक्शा चालकों को बताया गया कि निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाएं तथा चालक अपनी दाहिनी ओर सवारियां ना बैठाएं तथा चौराहे से 50 मीटर आगे टेंपो को रोके चालकों को बताया गया कि यात्रियों को बैठने के लिए सड़क पर कहीं भी वाहन रोक दिया जाता है जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति के अलावा दुर्घटना जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है, इसलिए इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओ पर इत्मिनान से पुलिस द्वारा ऑटो रिक्शा व टेंपो चालकों को जानकारी देते हुए समझाया गया।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.