कस्बा इंचार्ज के स्थानांतरण होने पर की गई विदाई
लखनऊ : मोहनलालगंज कस्बा इंचार्ज वीर बहादुर दुबे का स्थानांतरण नादरगंज चौकी होने के बाद सोमवार के दिन क्षेत्रीय लोगों व पत्रकार टीम के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार धीरज तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा, पत्रकार सूरज तिवारी, पत्रकार विवेक कुमार शर्मा, पत्रकार अभिलाष दीक्षित, पत्रकार राम जी सहित कई अन्य पत्रकारों व कस्बा व्यापारियों समेत मोहनलालगंज पुलिस टीम द्वारा अच्छे व्यक्तित्व वाले बेहद ही सरल स्वभाव के उपनिरिक्षक वीर बहादुर दुबे का फूल मालाओं को पहनाकर सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गईं। इस दौरान विदाई के समय लोग भावुक हो उठे लिए..कस्बे के व्यापारियों ने भी फूलमालाएं पहनाकर भावुक विदाई दी और कहा कि दुबे जी के सरल स्वभाव और ईमानदार कार्यशैली को हमेशा याद किया जाएगा। विदाई के बाद उप निरिक्षक वीर बहादुर दुबे सोमवार को उन्होंने नया कार्यभार संभाल लिया।
रिपोर्टर : धीरज

No Previous Comments found.