डीसीपी निपुण अग्रवाल द्वारा थाना प्रभारी मोहनलालगंज डी.के. सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

लखनऊ : पूरे कमिश्नरेट लखनऊ में थाना मोहनलालगंज ने अक्टूबर 2025 माह में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) द्वारा संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन डिस्पोज़ल” के अंतर्गत जोन दक्षिणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए थाना मोहनलालगंज ने अक्टूबर 2025 माह में पूरे कमिश्नरेट लखनऊ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा लंबित विवेचनाओं के त्वरित व प्रभावी निस्तारण हेतु लगन, निष्ठा एवं सतत परिश्रम से कार्य किया गया। थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम को परिणाम स्वरूप उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई। इस उपलब्धि के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल द्वारा 14 नवम्बर 2025 को प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह बताया कि थाना मोहनलालगंज पुलिस जनसेवा, न्याय और उत्तरदायित्व के साथ निरंतर समर्पित है।

रिपोर्टर : धीरज तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.