जिलाधिकारी विशाख जी ने सुनीं जनता की फरियाद अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश
लखनऊ - जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए शासन द्वारा संचालित 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' के अवसर पर जिलाधिकारी विशाख जी. मोहनलालगंज तहसील पहुँचे। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और उप जिलाधिकारी (SDM) पवन पटेल तहसीलदार ऋतुराज शुक्ला समेत जनपद के तमाम प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहे जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सभी विभाग पिछले तहसील दिवसों में आए प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करें जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि केवल कागजों पर निस्तारण पर्याप्त नहीं है अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ताओं को कॉल करके यह सत्यापित करें कि उनकी समस्या का समाधान हुआ है या नहीं यदि शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट नहीं है, तो उस पर पुनः प्रभावी कार्यवाही की जाए समाधान दिवस में भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस और विकास कार्यों से संबंधित कई मामले सामने आए जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि आए हुए प्रकरणों का तत्काल और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निस्तारण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया जाए शासन की मंशा के अनुरूप आम जन को राहत मिल सके, इसके लिए फीडबैक प्रणाली को मजबूत किया जाए जिलाधिकारी ने कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में देरी या लापरवाही अक्षम्य होगी उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लें, ताकि व्यवस्था में सुधार हो और जनता का विश्वास प्रशासन पर बना रहे इस समाधान दिवस में भारी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचे थे जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और संबंधित पटल के अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के आदेश दिए।
पत्रकार - अभिलाष दीक्षित


No Previous Comments found.