लालकुआं में अधिवक्ताओं का समागम,अखिलेश अवस्थी के समर्थन में दिखी एकजुटता
लखनऊ - आगामी बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को होटल जी-3,लालकुआं में अधिवक्ताओं का एक समागम आयोजित हुआ,जिसमें लालकुआं एवं आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अखिलेश कुमार अवस्थी रहे,जो बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष,पूर्व मुख्य स्थायी अधिवक्ता (उच्च न्यायालय लखनऊ) एवं वर्तमान में सदस्य पद के प्रत्याशी हैं। उनके आगमन पर अधिवक्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में श्री अवस्थी ने कहा कि बार काउंसिल को आज ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो केवल बयानबाज़ी नहीं बल्कि संघर्ष और निर्णय क्षमता के साथ अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा कर सके। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों के लिए वे हमेशा खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे। हापुड़ कांड का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने पद से इस्तीफा देकर अधिवक्ताओं के पक्ष में आवाज उठाई थी। श्री अवस्थी ने अधिवक्ताओं से अपील की कि आगामी चुनाव में उन्हें प्रथम वरीयता मत दें। उन्होंने बताया कि मतपत्र पर उनका क्रम संख्या 24 है तथा प्रत्येक अधिवक्ता को 25 मत देने का अवसर प्राप्त है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने एक स्वर में श्री अवस्थी के समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि उनका अनुभव और पूर्व कार्यकाल अधिवक्ता हितों की मजबूत गारंटी है। इस समागम का आयोजन अधिवक्ता अभिजीत मिश्रा एवं विश्वनाथ लीगल एसोसिएट्स द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अनुमेष मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर पूर्व महामंत्री लखनऊ बार एसोसिएशन कुलदीप नारायण मिश्रा,सेंट्रल बार के पूर्व वशिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा,ज्योति स्वरूप बाजपेई,नरेंद्र कुमार साहू,अनिल मोहन तिवारी,महेश श्रीवास्तव,अनुज बाजपेई,पवन अवस्थी,अभय नाथ मिश्रा,ऐश्वर्य पांडे,शुभम शुक्ला,अनिल बंसल,अमित जायसवाल,काशान अंसारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - धीरज
No Previous Comments found.