दबंगों की दबंगई चरम पर युवक को सरेराह दौड़ा दौड़ा कर पीटा
मोहनलालगंज : मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सोहावा निवासी अनुज कुमार ने मोहनलालगंज पुलिस शिकायत करते हुवे बताया कि बीते बृहस्पतिवार को करीब आठ बजे वह अपने घर से अपने पिता के नए वाले घर जाने के लिए निकला था जैसे ही वह कुछ दूर गया तो इतने में ही रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बुद्धू ने अपने साथियों कमलेश दुर्गेश व रजनीश सहित रोक कर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसके बाद युवक जोर जोर से चीखने लगा अपनी मदद के लिए लोगों को बुलाने का प्रयास किया कोई जब कोई भी मदद के लिए नहीं आया इतने में ही दबंग जान से मारने की धमकी देते हुवे युवक के सिर पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया जिसके बाद युवक बेहोश हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को बेहोशी की हालत में देखा युवक के सिर पर घाव था और वह लहूलुहान अवस्था में बेसुध पड़ा था जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत की मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेज मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी।
रिपोर्टर : धीरज


No Previous Comments found.