भाकियू भानू गुट में संगठनात्मक मजबूती की पहल,जगदीश द्विवेदी बने लखनऊ मंडल के महासचिव

मोहनलालगंज : मोहनलालगंज के हरकंश गढ़ी के पास स्थित भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश कार्यालय पर शुक्रवार को संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम संगठनात्मक निर्णय लिया गया। भाकियू भानू गुट के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने समाजसेवी जगदीश द्विवेदी को लखनऊ मंडल का महासचिव मनोनीत किया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेश्वर द्विवेदी, राजू त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने मनोनयन की घोषणा करते हुए कहा कि जगदीश द्विवेदी लंबे समय से सामाजिक और किसान हितों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव और समर्पण से संगठन को मंडल स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी तथा किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सकेगा।नवनियुक्त लखनऊ मंडल महासचिव जगदीश द्विवेदी ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाकियू भानू गुट ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने किसानों के हक, अधिकार और सामाजिक सरोकारों के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

मनोनयन के बाद समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने जगदीश द्विवेदी को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम के दौरान किसानों से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उठाने का भरोसा दिलाया गया।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.