फूलमालाओं से किया किसान नेता भानु प्रताप सिंह का भव्य स्वागत,
लखनऊ - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज ब्लॉक से किसान आंदोलनों को मजबूती देते हुए किसान क्रांति पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। पदयात्रा को किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा के नेतृत्व में लखनऊ में निकाली जा रही है। एटा से पहुंचे किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं और अब निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 10 फरवरी को लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन भानू की विशाल किसान राष्ट्रीय महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से हजारों किसान शामिल होंगे।
महापंचायत में कृषि आयोग के गठन और किसान कर्ज माफी जैसी प्रमुख मांगों को लेकर किसान एकजुट होकर सरकार के सामने अपनी आवाज बुलंद करेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह ने सभी किसानों और संगठन के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में 10 फरवरी को पीजीआई मैदान वृंदावन पहुंचने की अपील भी की है.. लखनऊ पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की एकता ही इस संघर्ष की सबसे बड़ी ताकत है।
रिपोर्टर - लखन यादव

No Previous Comments found.