राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का स्वागत कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ : राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित एक भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम में प्रमोद शर्मा को परिषद का प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की विधिवत घोषणा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा द्वारा की गई। कार्यक्रम का आयोजन मानवता मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज, राम बिहार कॉलोनी, पारा, लखनऊ में किया गया।नवनियुक्त प्रदेश संरक्षक प्रमोद शर्मा वर्तमान में छावनी परिषद, रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के नामित सदस्य हैं तथा वे लखनऊ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके संगठन में शामिल होने से परिषद को नई मजबूती मिलने की बात कही गई।कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप श्रीवास्तव, गोंडा मंडल अध्यक्ष शिवाकांत दुबे, महिला मंडल अध्यक्ष निशी तिवारी, लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण, जिला आईटी सेल प्रभारी गौरव शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल व अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक आलोक कुमार पाल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

अपने संबोधन में प्रदेश संरक्षक प्रमोद शर्मा ने कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं, उत्पीड़न और सुरक्षा से जुड़े मामलों में कंधे से कंधा मिलाकर पत्रकारों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के आगामी अधिवेशन में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित करने हेतु पत्राचार किया गया है। साथ ही उन्होंने विभिन्न जिलों से आए संगठन के सदस्यों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद वर्तमान में देश के 17 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संगठन पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए 24 घंटे संघर्षरत है। उन्होंने परिषद का मूलमंत्र दोहराते हुए कहा कलम रुके नहीं, हम बिके नहीं।कार्यक्रम का सफल संचालन लखनऊ जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर : धीरज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.