किसान क्रांति पदयात्रा ने पकड़ा तूफानी रूप, ऋषि मिश्रा के नेतृत्व में हरौनी से काकोरी तक शक्ति प्रदर्शन
लखनऊ : भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा के नेतृत्व में चल रही दस दिवसीय किसान क्रांति पदयात्रा का पांचवां दिन ऐतिहासिक और अत्यंत प्रभावशाली रूप में सामने आया। पदयात्रा में हजारों की संख्या में किसान, महिलाएं व युवा शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में किसान आंदोलन की मजबूत गूंज सुनाई दी।
पदयात्रा का शुभारंभ सरोजनीनगर क्षेत्र के हरौनी से हुआ, जहां हरौनी चौकी इंचार्ज द्वारा किसान नेताओं व पदयात्रियों का भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके बाद पदयात्रा हरौनी से नारायणपुर, घुरघुरी तालाब सहित कई गांवों व इलाकों से गुजरते हुए काकोरी ब्लॉक की ओर रवाना हुई। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। जैसे-जैसे पदयात्रा आगे बढ़ती गई, किसानों का कारवां और विशाल होता चला गया।पदयात्रा के दौरान “जय जवान, जय किसान” और किसान नेता ऋषि मिश्रा के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए गए। किसानों ने एक स्वर में कहा कि यह पदयात्रा उनकी समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का माध्यम बनेगी तथा जब तक न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा।पुलिस व तहसील प्रशासन का भी इस पदयात्रा में पूरा सहयोग देखने को मिला, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रहा है।इस अवसर पर कप्तान सिंह, सीरज सिंह जिला पंचायत प्रत्याशी पिंटू सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, विनय पटेल, तरुण सिंह, विशाल सिंह, अर्पन (गीत), शुभम प्रधान प्रत्याशी, मुकेश सिंह, मयंक तिवारी, धर्मेंद्र शुक्ला, समर शेन, नीरज रावत, मो. इरफान खान, सचिन कुमार, कामेंद्र यादव, कमलेश ज्वेलर्स, रंजीत पूजा बर्तन भंडार, शिव नारायण शर्मा जिला अध्यक्ष, अनूप कुमार मौर्या, सुशीला वर्मा, मुसीम गाजी, आसिम शेख सहित बड़ी संख्या में किसान नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।पांचवें दिन की पदयात्रा के बाद रात्रि विश्राम काकोरी ब्लॉक में किया जाएगा, जहां अगले दिन आगे की रणनीति तय की जाएगी।
रिपोर्टर : धीरज तिवारी

No Previous Comments found.