लखनऊ: राष्ट्र प्रेरणा स्थल के म्यूजियम टिकट सस्ते, टाइमिंग व पार्किंग में बदलाव

लखनऊ के बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब म्यूजियम का प्रवेश शुल्क 50 रुपये की जगह 35 रुपये कर दिया गया है। वहीं पार्क में प्रवेश शुल्क पहले की तरह 15 रुपये ही रहेगा। नई दरें संचालन समिति की मंजूरी के बाद लागू हो चुकी हैं।

इस भव्य परिसर का उद्घाटन 25 दिसंबर को नरेंद्र मोदी ने किया था। लगभग 65 एकड़ में फैले स्थल में 98 हजार वर्ग फीट में बना आधुनिक म्यूजियम है, जहां अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से जुड़े प्रसंगों को पांच गैलरियों में आधुनिक तकनीक के साथ दिखाया गया है।

पार्किंग शुल्क (4 घंटे तक):

  • दोपहिया: 20 रुपये

  • चारपहिया: 30 रुपये

  • भारी वाहन: 100 रुपये

पार्क का समय:

  • नवंबर–मार्च: सुबह 6 से रात 9 बजे

  • अप्रैल–अक्टूबर: सुबह 5 से रात 10 बजे

म्यूजियम समय:

  • सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक (पूरे वर्ष)

कम टिकट दर और सुविधाजनक समय के चलते अब यह स्थल आम लोगों के लिए और भी आकर्षक बन गया है।

 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.