खोए हुए मोबाइल फोन वापस पा मोबाइल धारकों के चेहरे खिले

लखनऊ-  कृष्णा नगर थाने के साइबर टीम की अथक प्रयास से पुलिस टीम ने गुम हुए 40 मोबाइल फोनों को बरामद कर शुक्रवार को उनके स्वामियों के सुपुर्द सौंप दिया गया। इस दौरान लंबे समय से गुम हो अपने मोबाइल फोन वापस पाकर कई मोबाइल स्वामियों के अश्रु साफ झलक उठे। कृष्णा नगर थाने पर शुक्रवार पुलिस सहायक आयुक्त रजनीश वर्मा के नेतृत्व में सभी मोबाइल स्वामियों को उनका गुम हुआ मोबाइल फोन प्राप्त हुआ। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि स्थानीय थाने की साइबर टीम के सहयोग से अथक प्रयास कर कुल 40 मोबाइल फोन बरामद किया गया है जिनकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपए है। भविष्य में अभी और भी मोबाइल फोन बरामद किए जाएंगे और इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित कर उनके स्वामियों को उनका मोबाइल फोन सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस इस कार्यवाही पर कई मोबाइल स्वामियों ने मौके पर ही पुलिस टीम की प्रशंसा करते नहीं थके और उनकी आँखें नम हो गई।

 रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.