होली का पर्व मनाने गांव गया था परिवार,चोरों ने घर पर किया हाथ साफ

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में चोरों ने एक बंद मकान का इंटरलॉक तोड़ घर के ट्रंक में रखा गहनों से भरा बैग चोर चोरी कर फरार हो गए घटना के समय परिवार अपने मूल गांव होली का पर्व मनाने गया था पड़ोसी से मिली सूचना पर वापस लौटे परिवार ने शुक्रवार को कृष्णा नगर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराया है।

कृष्णा नगर इलाके के अलीनगर में धर्मेंद्र कुमार अपने परिवार संग रहते है। धर्मेंद्र की माने तो वह 20 फरवरी को अपने मूल गांव सुलेमानपुर जहानाबाद बिहार चले गए थे । 4 मार्च को पड़ोसी ने फोन पर दरवाजे का लॉक खुला होने और घर का सारा सामान बिखरा होने की सूचना दी थी जिसके पश्चात वह आनन फानन में लखनऊ अपने घर वापस लौटे तो देखा कि दरवाजा का इंटर लॉक निकला हुआ था और घर का सारा सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा हुआ था। घर के भीतर ट्रंक की कुंडी टूटी हुई थी और उसमें रखा जेवरात का अटैची गायब था जिसपर पीड़ित ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ शुक्रवार को चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रद्युम्न कुमार सिंह ने बताया की चोरी के खुलासे के लिए टीम गठित किया गया है।इलाके में आसपास लगे सीसी कैमरे में चोरों का फुटेज खंगाला जा रहा है जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.