चाय पीने दुकान पर पहुंचे भाइयों पर डेढ़ दर्जन दबंगों ने किया कातिलाना हमला

लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व एक चर्चित चाय की दुकान पर शाम समय चाय पीने पहुंचे दो भाइयों पर करीब डेढ़ दर्जन दबंगों ने कातिलाना हमला कर दिया और जमकर मारपीट किए इस दौरान एक भाई मौके पर ही बेहोश हो गया, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। सैनिक नगर तेलीबाग निवासी हमले में चोटिल युवक कमल शर्मा की माने तो बीते 3 मार्च की शाम करीब 8 बजे वह अपने चचेरे भाई हेमंत शर्मा के साथ अपनी स्कूटी से स्मृति प्लाजा चाय पीने पहुंचा था अभी वह अपनी स्कूटी पार्क ही किया था कि एक युवक आकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगा जिसपर दोनों भाइयों ने विरोध किया तो वह पास में पड़ी कुर्सी उठाकर उसपर हमलावर हो गया और उसके सिर पर प्रहार कर दिया साथ ही फोन कर अपने 15- 20 साथियों को बुला लिया जो लाठी डंडों और लोहे रॉड से लैस होकर आए और बेरहमी से उसकी पिटाई करने लगे जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया था। हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए । पीड़ित के अनुसार मौके पर मौजूद उसके चचेरे भाई और अन्य लोगों की सहयोग से वह आशियाना थाने पर पहुंच पुलिस से लिखित शिकायत किया है। पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को आशियाना पुलिस ने अज्ञात में दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.