डीजे बजाने को लेकर नशेड़ियों ने युवक को पीटा
आलमबाग : आशियाना इलाके के औरंगाबाद खालसा में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। चोटिल युवक की मां सुनीता रावत का आरोप है उनका छोटा बेटा अमित को डीजे बजाने को लेकर नशे में धुत्त मोहल्ले के ही तीन लड़के कृष्णा उर्फ छोटी व आशीष उर्फ मुल्ली पुत्रगण संतराम एवं मोहित पुत्र राम प्रासाद ने गाली गलौच संग उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दिए और उग्र हो ईट पत्थर चलाने लगे जिससे उनके बेटे के सिर पर चोट लग गई। चोटिल युवक की माता के अनुसार बेटे का लोकबंधु अस्पताल में इलाज कराने के उपरांत आशियाना थाने पर पहुंच हमलावरों के खिलाफ नामजद शिकायत की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.