पानी टंकी विवाद में पड़ोसी परिवार में घर में घुस की मारपीट
लखनऊ : आलमबाग इलाके के हरचनपुर गढ़ी कनौरा में गुरुवार पानी टंकी के विवाद में दो पड़ोसी आपस में भीड़ गए एक पक्ष के पड़ोसी परिवार ने दूसरे पक्ष के घर में घुस मारपीट कर धमकी तक दे डाला ।पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दे आलमबाग थाने में नामजद शिकायत की है। हरचनपुर गढ़ी कनौरा में रहने वाली नैना श्रीवास्तव का आरोप है कि बीते 5 मार्च को घर के बगल में ही रहने वाले उनके पड़ोसी सोनी रावत, मोनी, रावत, अनुज रावत, मंजु रावत और उनकी बेटी शगुन रावत, सुशीला रावत लाठी डण्डो से लैस होकर उनके घर में घुस गए और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए हमलावर हो गए पेट में लात भी मारा इस हमले वह और उनकी बहने दीक्षा, आराध्या अनन्या आदि चोटिल हो गई। आलमबाग इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि दोनों पड़ोसियों मकानों के बीच में स्थानीय पार्षद द्वारा पानी की टंकी लगवाया गया है जिससे पानी के बहाव को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता है इस विवाद के चलते मारपीट हुई है। पीड़िता की नामजद शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.