डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
लखनऊ : राजधानी लखनऊ के लामार्ट से यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य हेलिकॉप्टर से शनिवार को कौशांबी के लिए निकले थे उड़ान के करीब 15 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा।पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। विमान तब तक 50 किमी दूर बछरावां तक पहुंच गया था। अनुमति मिलते ही पायलट ने वापस लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया।एयरपोर्ट पर सुबह 11.15 बजे हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करवाई। लैंडिंग तक हेलिकॉप्टर में काफी धुआं भर गया था। हेलिकॉप्टर से केशव समेत 6 लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। जिसके पश्चात लखनऊ एयरपोर्ट से उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य दूसरे हेलिकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना हुए। जानकारी अनुसार केशव मौर्य जिस हेलिकॉप्टर से सफर कर रहे थे, वह यूपी सरकार का है। इसकी जिम्मेदारी नागरिक उड्डयन विभाग के पास है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह इस विभाग के निदेशक हैं।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.