तेज रफ्तार कार की टक्कर से चोटिल बाइक सवार की मौत, कार चालक कार सहित पुलिस कस्टडी में

लखनऊ - आलमबाग कोतवाली इलाके स्थित दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार रात्रि करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार चोटिल हो गया था। पुलिस ने मौके पर घायल को लोकबंधु अस्पताल भेजने के बाद कार समेत चालक को कस्टडी में ले लिया है। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। आलमबाग कोतवाली प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया मूलरूप से सुमेरपुर  कानपुर देहात निवासी अनुज कुमार यादव (35) पुत्र जय प्रकाश लखनऊ के गुडम्बा क्षेत्र के कल्याणपुर में किराए के मकान में अपनी पत्नी शालिनी और दो बच्चों नैमिष और ऋषि के साथ रहकर मेडिकल क्षेत्र में कार्यरत था। शुक्रवार रात्रि करीब 2 बजे अपनी बाइक से पैतृक गांव अकेले ही जा रहा था कि दुर्गापुरी मैट्रो स्टेशन निकट एक तेज रफ्तार कार सवार ने टक्कर मार दिया। इंस्पेक्टर आलमबाग राम बाबू सिंह ने बताया कि हादसे में मृत हों जाने की पुष्टि होने पर मृतक के परिजनों को सूचना दे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं कार चालक अभिषेक को कस्टडी में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.