बैंक अधिकारी बन खाते से निकाले 5.99 लाख रुपए।

लखनऊ - आशियाना के शारदा नगर योजना सैनिक इंक्लेव में रहने वाले राजेंद्र पाल के खाते से 5.99 लाख रुपए निकल गए।पीड़ित खाताधारक के अनुसार उनका बैंक खाता एसबीआई बैंक शाखा में है। 28 फरवरी की शाम उनके पास एक नंबर से कॉल आया,कालर ने अपने आप को योनो एसबीआई का अधिकारी रवि कुमार बताया और खाते की कुशल पूर्वक संचालन को लेकर जानकारी ली साथ ही खाता संख्या और एटीएम कार्ड का नंबर लिया जिसके पश्चात उनके बैंक खाते से चार बार में कुल  5,99371 रुपए निकल गए । पीड़ित ने साइबर सेल समेत आशियाना थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.