विधि छात्र के कार पर नशे में धुत्त कार सवार युवकों ने मारी टक्कर।
लखनऊ - आशियाना क्षेत्र में स्थित आरएमएल ला विश्वविद्यालय के छात्र की कार पर सप्ताह भर नशे में धुत्त कार सवार युवकों ने टक्कर मार दिया। छात्र ने गाड़ी नंबर आधार पर आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर के न्यू आशुतोष नगर निवासी मुदित कुमार सिंह पुत्र मनीष कुमार सिंह के अनुसार वह राममनोहर लोहिया लॉ विश्वविद्यालय में चतुर्थ वर्ष का विधि छात्र है। छात्र के अनुसार सप्ताह भर पूर्व 26 फरवरी की सुबह वह अपनी कार से विश्वविद्यालय परिसर स्थित पार्किंग की ओर जा रहा था। तभी मेन गेट के निकट तेज रफ्तार में कार संख्या यूपी 32 एनडब्लू 2025 ने उसकी कार में सीधी टक्कर मार दिया। छात्र के अनुसार कार में चार युवक सवार थे जो नशे में धुत्त थे और टक्कर मार मौके से फरार हो गए। छात्र ने गाड़ी नंबर आधार पर चार युवकों के खिलाफ आशियाना थाने में शिकायत की है ।पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।
रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.