बंथरा क्षेत्र में अधेड़ ने फांसी लगा की आत्महत्या।
लखनऊ - बन्थरा थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात्रि करीब 2:30 बजे पुत्री ने पिता को फांसी के फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। बंथरा के ग्राम भदोई में रहने वाले जोगेंद्र रावत (45) रविवार रात घर में छत पर लगे पंखे के सहारे फांसी का फंदा बना आत्महत्या कर ली। बेटी पूनम ने आधी रात पिता को फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बन्थरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या का कारण पता लगाने में जुटी है।
रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा

No Previous Comments found.