पुलिस कर्मियों के परिवार के साथ होली मिलन समारोह।

लखनऊ - पुलिस मुख्यालय  में  पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के साथ डीजीपी की उपस्थिति में आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास  वातावरण में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को होली की हार्दिक बधाई  दी । समारोह में उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि  प्रदेश पुलिस की उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट कार्यों की  मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न मंचों पर सराहना की गई है, जो समस्त पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यूपी पुलिस को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से इस वर्ष 44 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। इससे पुलिस बल की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, दक्ष तथा समन्वित बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 1384 भवनों का निर्माण कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। इससे पुलिस कर्मियों की आवासीय सुविधाओं में  वृद्धि होगी।इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.