पड़ोसी परिवार ने घर पर चढ़ाई कर किया तोड़फोड़ दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज।
लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी परिवार पर जबरन घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित अलीनगर सुनहरा निवासी शिवाली यादव पुत्री कृष्ण गोपाल ने बताया कि वह वर्तमान में कृष्ण विहार कॉलोनी, नई बाजार लखनऊ में रहती हैं। आरोप है कि बीते 1 मार्च को वह अपने अलीनगर सुनहरा स्थित घर पर थीं, तभी पड़ोस में रहने वाली अल्पना अग्निहोत्री अपने पति, मां, भाई और बहन के साथ जबरन उसके घर में घुसने का प्रयास करते हुए ईंट-पत्थर चलाने के साथ उसके घर में तोड़फोड़ की। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके घर में लोहे का बेलचा लेकर घर में घुसने का प्रयास भी किया और विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज , मारपीट करने के साथ उसे व उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने लगे, दहशत में आई पीड़िता ने कंट्रोल नम्बर पर पुलिस को सूचना दी। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पीड़िता की नामजद शिकायत पर सोमवार को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही हैं।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव
No Previous Comments found.