शादी समारोह से लौटे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी।
लखनऊ : आशियाना क्षेत्र के शारदा नगर में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के कमरे में फांसी लगा लिया, मंगलवार सुबह बिना पुलिस को सूचना दिए परिजन बेटे को लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। आशियाना इलाके के शारदा नगर रुचि खंड प्रथम में मंगलवार सुबह शुभम शुक्ला (31) पुत्र पारसनाथ शुक्ला अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। आनन फानन में परिजन बेटे को फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी अनुसार मृतक परिवार में इकलौता बेटा था और एक माह पूर्व अंशिका मिश्रा नामक युवती से प्रेम विवाह किया था जिसको लेकर मृतक के माता पिता नाखुश चल रहे थे, सोमवार की रात मृतक समेत पूरा परिवार अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया हुआ और देर रात वापस घर लौटे थे कि सुबह बेटा फंदे से लटका हुआ मिला। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगा।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.