अवैध पिस्टल,दो मैगजीन संग वारदात में फिराक घूम रहा संदिग्ध गिरफ्तार।

लखनऊ - कृष्णानगर पुलिस ने बुधवार को स्काई हिल्टन तिराहे के पास से दोपहर समय एक संदिग्ध को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है जिसके बैग से दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ है गिरफ्तार अभियुक्त क्षेत्र में वारदात की फिराक से घूम रहा था। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आया अभियुक्त अपना नाम पता पिन्टू जोशी पुत्र धुन्नी जोशी निवासी ग्राम चौहट्टा छाना थाना डलमऊ रायबरेली का बताया है। गिरफ्तार शातिर हत्यारोपी है और जेल भी चुका है जिसके खिलाफ फतेहपुर और डलमऊ में मुकदमे दर्ज है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्त में आए शातिर ने कबूल किया है कि उसने अपने साथी विक्रम कोरिहर,थाना गुरूबख्शगंज रायबरेली के साथ मिलकर बेला कला थाना गोसाईगंज का रहने वाला असलहा सप्लायर आदर्श साहू पुत्र राधेश्याम साहू से दो असलहे खरीदे थे जिसमें एक असलहा विक्रम के पास है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शातिर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज आरोपित के साथी और असलहा सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित किया गया है जल्द ही दोनों वांछित पुलिस कस्टडी में होंगे।


 रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.