कम दहेज के ताना दे विवाहिता को बच्चों समेत घर से खदेड़ा, देवर पर छेड़छाड़ का आरोप।

लखनऊ :  कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता अपने पति समेत ससुरालियों एवं रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं देवर द्वारा छेड़छाड़ करने और दहेज के लिए बच्चों समेत ससुराल से भगा देने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि वर्ष 2021 में उसका विवाह कृष्णा नगर क्षेत्र में ही अली नगर सुनहरा में हुआ था । शादी में उसके पिता ने अपने सामर्थ्य से बढ़कर नगद,जेवर और घरेलू सामान दिए थे इसके बावजूद उसके पति और ससुराल वाले एवं चचिया सास ससुर बुलेट गाड़ी और तीन लाख रुपए नगद की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे,देवर गलत नियत भावना से छेड़खानी करता था जिसपर उसने अपने पति और ससुरालीजनो से शिकायत किया तो घर की बात कह उसे शांत करा दिया गया इस बीच उसे दो पुत्ररत्नो की प्राप्ति हुई लेकिन दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों का पिपासा शांत नहीं हुआ और उसे प्रताड़ित करते रहे और बीते वर्ष जुलाई माह में पति और ससुरालवालों ने सुबह सबेरे बच्चों समेत उसे घर से भगा दिया और कहा कि दो लाख रुपए लाने पर ही उसे प्रवेश मिलेगा। विवाहिता की शिकायत पर मंगलवार को कृष्णा नगर पुलिस ने घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न,छेड़छाड़ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।


 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.