लखनऊ में मात्र 160 रूपये के लिए मां बेटे की हत्या, हाफ एनकाउंटर में हत्यारा गिरफ्तार
लखनऊ : लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व मात्र 160 रुपए के विवाद में गांव के ही एक युवक ने दृष्टिबाधित बेटे और उसकी मां का गला दबाकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे फरार हो गया था। मृतक के भाई की शिकायत पर मोहनलालगंज पुलिस हत्या आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। वहीं बीती रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग में हत्या आरोपित को लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या के पूर्व महिला के साथ किया था दुष्कर्म -
मोहनलालगंज इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सिसेंडी गांव में 10 मार्च मंगलवार की रात 48 साल की महिला और उसके नेत्रहीन बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। महिला गुमटी में परचून की दुकान चलाकर बेटे का पालन-पोषण करती थी। हत्या के पूर्व महिला का दुष्कर्म हुआ था। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बेटे की लाश पानी के हौदे में डुबोकर रखी मिली थी और उसके ऊपर दूसरा हौदा रखा गया था। वहीं, महिला का शव कमरे में बिस्तर पर कपड़ों से ढका पड़ा था और उसके गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। आलमबाग हरचंदपुर गढ़ी कनौरा में रहने वाले मृतका के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। विवेचना दौरान प्रकाश में आया कि महिला का परचून की दुकान थी। आरोपित ने 160 रुपया बकाया कर रखा था और दो दिन पूर्व रुपए को लेकर विवाद हुआ था वह रुपए देने के बहाने दुकान पर गया और पहले दिव्यांग बेटे का गला घोट कर हत्या करने के बाद 48 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और संघर्ष दौरान महिला की हत्या कर फरार हो गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की थी घेराबंदी-
बुधवार रात मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने हुलास खेड़ा ईट भट्टे के पास घेराबंदी किया तो पुलिस टीम को देखकर डबल मर्डर का आरोपी किशन रावत पुत्र राम मिलन निवासी सिसेण्डी भागने लगा तथा अपने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक गोली हत्या आरोपित के पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी को कस्टडी में ले उपचार के भेज दिया है वहीं हत्यारोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और दो खोखा बरामद कर लिया है । दर्ज मुकदमे के अलावा हत्या आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में भी मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.