किशोरी छात्रा लापता, मुकदमा दर्ज कर ढूंढने में जुटी आशियाना पुलिस।

लखनऊ : आशियाना थाना इलाके में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी छात्रा घर से बिना किसी को बताए लापता हो गई। वही पुलिस ने लापता किशोरी के चाचा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।मूलरूप से बुदवन तहसील, खागा जनपद फतेहपुर निवासी शिवम सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उनका 12 वर्षीय भतीजा रुद्रप्रताप और 17 वर्षीय भतीजी काजल सिंह उनके साथ आशियाना सैनिक नगर में रहकर कानपुर रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल  में पढ़ाई करते हैं। दोनों लोग- बीते 6 मार्च को गाँव से होली का त्यौहार मनाकर आये थे और 8 मार्च को उनको जानकारी हुई कि उनकी भतीजी बिना बताए कहीं चली गयी है। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने खोजबीन करने के बाद उन्होंने स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार लापता किशोरी के चाचा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.