प्रमिका के पति की प्रेमी ने की पिटाई तो पति ने कृष्णानगर थाने में दर्ज कराया मुकदमा

लखनऊ : कृष्णानगर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर पत्नी से प्रेम संबंध के कारण हुए विवाद को लेकर मारपीट, धमकी देने का आरोप लगाया है। कृष्णानगर क्षेत्र निवासी दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले दीपक अरोड़ा पुत्र राजेंद्र अरोड़ा का उनकी पत्नी से प्रेम संबंध है ।पति के अनुसार इस संबंध के चलते  उन्होंने पूर्व में भी वर्ष 2024 में भोलाखेड़ा चौकी पर शिकायत की थी। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी समझौता कराते हुए एक-दूसरे से दूर रहने की हिदायत दिया था इसके बावजूद भी आरोपित का प्रेम संबंध उनकी पत्नी से जारी रहा, आरोप है कि 11 मार्च को वह मोहल्ले में एक जनरल स्टोर के पास खड़े थे उसी दौरान आरोपित दीपक अरोड़ा वहां पहुंच गया और उन्हें देखकर गाली-गलौज करने लगा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने कृष्णा नगर थाने पर आरोपित के खिलाफ नामजद शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।

रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.