खाताधारक के विभिन्न खाते से निकल गए 65 हजार रुपये, कृष्णानगर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
आलमबाग : कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाले एक खाताधारक के दो अलग-अलग बैंक खाते से जालसाजों ने 65 हजार रुपये गूगल के माध्यम से बैंक खाते से निकाल लिया। आलमबाग विशेश्वर नगर निवासी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया बीते 20 फरवरी को अज्ञात साइबर जालसाजों ने उनके दो अलग-अलग बैंक खाते आईसीआईसीआई बैंक खाता व पीएनबी खाता से कुल 65 हजार रुपये गूगल पे द्वारा बिना उसकी जानकारी सहमति एवं अनुमति के धनराशि निकाल लिया। जिसकी जानकारी होने पर उसने साइबर सेल सहित स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से शिकायत की है। वही पीड़ित का कहना था उसने किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी या किसी प्रकार की अनुमति साझा नहीं किया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव
No Previous Comments found.