नौकरानी पर जेवर चोरी का आरोप, नामजद मुकदमा दर्ज
लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र के कोठियों में काम करने वाली एक नौकरानी ने मौका पाकर अपने मालकिन के कीमती जेवर घर से पार दिए, जिसकी जानकारी होने पर घर के मालिकों ने पूछताछ करना चाहा तो आरोपित नौकरानी बीमारी का बहाना बता काम पर नहीं पहुंची और दूसरे घरों में काम करती रही जिसकी जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने नौकरानी को पकड़ कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दे स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। आशियाना इलाके के सेक्टर-एन में रहने वाले रत्नेश शर्मा पुत्र नवरत्न कुमार शर्मा के अनुसार उनके घर में आशियाना के सेक्टर-एम1 में रहने वाली लक्ष्मी भारती पत्नी नरेश भारती साफ सफाई का काम करती थी।आरोप है कि दिसंबर माह में उनकी माता के हाथ का करीब 7.5 ग्राम वजन का कंगन चोरी हो गया था, लेकिन उस समय किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी और बीते 28 फरवरी को उनकी छोटी बहन ससुराल जाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसके कान का सुई-धागा एक जोड़ी, दो जोड़ी कान के टॉप्स और एक अंगूठी समेत करीब 29 ग्राम के जेवर घर से गायब मिले जिसकी काफी तलाश की गई लेकिन जेवर नहीं मिले। आरोप है कि घर में काम करने वाली लक्ष्मी भी उस दिन काम पर नहीं आई उनलोगों ने फोन किया तो बीमारी का बहाना बनाने लगी बाद में पता चला कि वह घर के पीछे ही किसी अन्य मकान में काम कर रही है। इस पर परिजनों को शक हुआ और नौकरानी को पकड़ा तो आरोपित महिला मौके से भागने लगी। जिसकी सूचना उन्होंने कन्ट्रोल नम्बर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपित ने माता की चेन चोरी करने की बात स्वीकार किया और वापस करने की बात कही। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के नामजद शिकायत पर चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.