मथुरा महोत्सव के मंच पर एसीपी ने दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश
लखनऊ - मोहनलालगंज की दयालपुर ग्राम पंचायत के बाजपेई खेड़ा गांव में रासलीला के सात दिवसीय दिव्य और आनंदमय आयोजन के छठे दिन श्रीकृष्ण और बलदाऊ द्वारा मथुरा महोत्सव में धनुषभंग के साथ हीं कंस वध कर अन्य अत्याचारियों का वध किया गया,कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की अन्य लीलाओं का भी सजीव मंचन हुआ। रासलीला का शुभारंभ एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय व ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह रासलीला मथुरा,वृंदावन के कलाकारों और रसाचार्य भावेश कृष्ण भारद्वाज के सानिध्य में हो रही है, जिसमें कंस वध का दृश्य देख दर्शक भाव-विभोर होकर जयघोष करने लगे। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद भक्तों को विन्ध्येश्वरी परिवार द्वारा प्रसाद वितरित किए गया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडे ने नारी सशक्तिकरण के संबंध में बहुत ही प्रेरणादायक संदेश दिया। एसीपी ने कहा, "महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की हिंसा या भेदभाव के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। हमें अपने समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा।" उन्होंने आगे कहा, "महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, वे हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। हमें उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए और उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।" एसीपी ने महिलाओं को सलाह दी कि वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मेहनत करें और कभी हार न मानें। उन्होंने कहा, "आप अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं, बस आपको अपने ऊपर विश्वास रखना होगा।"
कार्यक्रम में विन्ध्येश्वरी परिवार के मुखिया उमाशंकर शुक्ल,थानाध्यक्ष निगोहां अनुज कुमार तिवारी,रवि शुक्ल,सोनू विन्ध्येश्वरी विंध्येश शुक्ल,भाजपा नेता अभिषेक शुक्ल "विन्ध्येश्वरी",समाजसेवी करन शुक्ला, देवांश शुक्ल "पंडित" सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।
रिपोर्टर - धीरज कुमार

No Previous Comments found.