प्रथम पुण्यतिथि पर स्व. हरदेव लाल यादव को श्रद्धांजलि, निःशुल्क मेडिकल कैंप व भंडारे का आयोजन

लखनऊ - क्षेत्र के समाजसेवी स्वर्गीय श्री हरदेव लाल यादव की प्रथम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर शुक्रवार को उनके सम्मान में श्रद्धांजलि सभा,निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर तथा भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वेदा क्योर द मेडिसिटी हॉस्पिटल के सहयोग से एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया,जिसमें अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच,ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य रोगों की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग,महिलाएं और युवा पहुंचकर जांच कराते नजर आए।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय हरदेव लाल यादव समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे और क्षेत्र में उनकी छवि एक सरल, मिलनसार व जनसेवी व्यक्ति की रही है। उनकी पुण्य स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज के प्रति उनकी सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र लवकुश यादव द्वारा किया गया,जो एसडीवी अकैडमी के प्रबंधक एवं उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के लखनऊ मंडल अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता समाज के हर वर्ग की मदद करने में विश्वास रखते थे। उनकी पुण्य स्मृति में समाजसेवा से जुड़े ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर किए जाते रहेंगे,ताकि जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, शिक्षक,सामाजिक कार्यकर्ता तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे और स्वर्गीय हरदेव लाल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रिपोर्टर - धीरज तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.