गौ सेवा की मिसाल: विजय पांडे ‘रामू’ ने मनाया गौ माता का जन्मदिन, सैकड़ों लोगों को कराया भोजन
मोहनलालगंज, लखनऊ : मोहनलालगंज क्षेत्र के मऊ गांव में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जहां स्थानीय गौ सेवक विजय पांडे उर्फ ‘रामू’ ने गौ माता का जन्मदिन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अखंड रामायण पाठ का आयोजन कराया और विशाल भंडारे के माध्यम से सैकड़ों लोगों को भोजन कराकर समाज में सेवा और श्रद्धा का संदेश दिया।
विजय पांडे ‘रामू’ पेशे से एक साधारण पान दुकानदार हैं, लेकिन उनकी पहचान एक समर्पित गौ सेवक के रूप में अधिक है। वे अपने घर में चार से पांच गायों की सेवा अपनी पत्नी के साथ मिलकर करते हैं। दोनों पति-पत्नी दिन-रात गायों की देखभाल में लगे रहते हैं और उन्हें परिवार का हिस्सा मानते हैं।गौ माता के जन्मदिन के इस विशेष आयोजन में अखंड रामायण पाठ के साथ-साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण और भक्ति का माहौल बना रहा।इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडे, सत्यम समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति रही। सभी ने विजय पांडे की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।ग्रामीणों का कहना है कि आज के दौर में जहां लोग अपनी व्यस्त जिंदगी में सेवा और परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, वहीं विजय पांडे जैसे लोग समाज को एक नई दिशा दे रहे हैं। उनकी यह पहल न सिर्फ धार्मिक आस्था को मजबूत करती है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और एकता का संदेश भी देती है।इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि सच्ची सेवा बड़े संसाधनों से नहीं, बल्कि बड़े दिल और समर्पण से होती है।
रिपोर्टर : धीरज

No Previous Comments found.