बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने जेवर एवं नगदी पर किए हाथ साफ

लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली इलाके मे चोरों ने बीते दस दिन पूर्व एक बंद मकान का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। कृष्णानगर के बजरंग नगर निवासी अभय आनन्द के अनुसार वह बीते 5 मार्च की दिल्ली अपनी भांजी की शादी में सम्मिलित हो गए और नौकरानी आरती को पौधों में पानी डालने को कह कर गए थे लेकिन उस बीच 7 मार्च की जब नौकरानी उनके घर में पानी डालने आयी, तब उसने  घर का ताला टूटा हुआ देखा और फोन पर उन्हें जानकारी दी। जिसपर उन्होंने फोन पर अपने साले गौरव श्रीवास्तव को तथा कालोनी निवासियों को सूचित किया। जिसके पश्चात साले ने उनके घर पहुँच कन्ट्रोल नम्बर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। वही पीडित के अनुसार 11 मार्च को परिवार के साथ लखनऊ पहुंचे घर के सामान का आकलन कर पुलिस से लिखित शिकायत की है। पीडित के अनुसार चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ चाँदी की 3 पूरानी पायल, 4 चाँदी की बिछिया एवं तीन हजार रुपए नकद चोरी किए है। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पीके सिंह के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार को चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर मोहल्ले में लगे सीसी कैमरों की मदद से चोरों का तलाश किया जा रहा है।

रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.