प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की पिटाई,पत्नी और प्रेमी के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकद्मा

लखनऊ : आशियाना इलाके में रहने वाले व्यक्ति को अपने बच्चों से मुलाकात करना महंगा पड़ गया। अलग रह रही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी। आशियाना के सेक्टर-जी में रहने वाले वैभव आनंद ने बताया उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है पत्नी पिछले कई महीनों से उसके बच्चे और घर का कीमती सामान लेकर अलग रह रही है। 

सुलह-समझौता में यह तय हुआ था। होली पर्व पर वह अपने बच्चों से मिलने गया था जहां पहले से मौजूद कल्याणपुर का रहने वाला नीरज कुमार अरुण शराब के नशे में बाहर आकर उसके साथ गाली-गलौज करने के साथ उसके सिर पर हेलमेट से कई वार किए और उसकी पत्नी चाकू लेकर हमला के लिए उसे दौड़ा लिया। आरोप है नीरज खुद शादीसुदा है और बच्चे भी इसके बावजूद उसकी वैवाहिक जीवन में दखलंदाजी कर रहा है। पीड़ित शिकायत पर आशियाना पुलिस ने एक माह बाद गुरुवार को पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.