मेधावी छात्रों को एसबीएन स्कॉलरशिप से सम्मानित, 42 हजार की राशि वितरित
निगोहा : निगोहा क्षेत्र के एक निजी विद्यालय द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए सराहनीय पहल की गई। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 10 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एसबीएन स्कॉलरशिप के तहत सम्मानित किया गया।साथ ही 20 छात्र छात्राओं को साइकिल का भी वितरण किया गया।निगोहा के रघुनाथ खेड़ा स्थित एसबीएन इंटर कालेज के प्रबंधक अमरेंद्र सिंह ने अपने निजी खाते से 7 मेधावी विद्यार्थियों को कुल 42,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि चेक के माध्यम से उनके अभिभावकों की उपस्थिति में प्रदान की वही सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों को दी गई जिन्होंने हाईस्कूल परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक अमरेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की पहल से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की सहायता बेहद महत्वपूर्ण होती है। विद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत भी प्रतिवर्ष लगभग 4.50 लाख रुपये की धनराशि विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। साथ ही सत्या खुशहाल योजना के तहत 200 छात्रों को साइकिल का वितरण भी किया गया है।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंध समिति के सदस्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे और सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर : धीरज
No Previous Comments found.