शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता,सरसों की मड़ाई में होगी देरी

निगोहां : शुक्रवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदलने के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पकी और कटी पड़ी सरसों की फसल पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे मड़ाई का काम प्रभावित होने की आशंका है।किसानों का कहना है कि इस समय सरसों की फसल कटकर खेतों में पड़ी है और मड़ाई की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन बारिश के कारण फसल में नमी बढ़ गई है, जिससे मड़ाई में देरी होगी और नुकसान की संभावना भी बढ़ गई है।किसान रामदीन, शिवप्रसाद और राम प्रकाश ने बताया कि अगर इसी तरह मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहा तो आगे गेहूं की फसल पर भी असर पड़ेगा, जो अब कटाई के लिए तैयार खड़ी है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि बारिश से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं।अचानक बदले मौसम ने किसानों को चिंता में डाल दिया है, वहीं अब सभी की नजरें आने वाले दिनों के मौसम पर टिकी हुई हैं।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.