पुलिस अधिकारी बन भय दिखा ट्रांसफर कराए 96 हजार रुपए।
लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी सेक्टर सी1 में रहने वाले अनुज गुप्ता के मोबाइल फोन पर 16 मार्च की शाम एक नंबर से कॉल आया जिसने अपने आप को पुलिस अधिकारी बताया और विश्वास में लेकर किसी झूठे मामले कार्यवाही का दबाव बनाने लगे जिससे पीड़ित भयग्रस्त हो गया और कार्यवाही से बचने के लिए भेजे गए क्यूआर कोड पर 96 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। जिसके पश्चात अपने संग ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने कृष्णा नगर थाने पर शिकायत की है। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.