बस की डिग्गी से महिला के लाखों रूपये के गहने चोरी।
लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली मे एक महिला यात्री ने निजी ट्रैवल्स एजेंसी कर्मचारियों और बस के क्लीनर पर यात्रा के दौरान बस की डिग्गी से लाखों रूपये के कीमती गहनों से भरा बैंग चोरी का आरोप लगाया है। आलमबाग ओमनगर निवासी सुमन अहिरवार पत्नी हरीश कान्त के अनुसार बीते 19 फरवरी को उन्होंने सहारा ट्रैवल्स की प्राइवेट बस ऑफिस से लखनऊ के लिए टिकट लिया था। आरोप है कि उसी रात्रि निर्धारित समय पर बस आने के बाद वह अपने बेटे कृष्णा के साथ बस में सवार होने लगीं। तो बस क्लीनर ने उनका लगेज बैग बस की डिग्गी में रखने को कहा और खुद ही बैग रख लिया और वह बेटे के साथ बस में जाकर बैठ गईं 20 फरवरी की सुबह वह लखनऊ में नहरिया से पहले बस से उतरीं और अपना सामान चेक किया, तो बैग में रखे गहने गायब थे। लेकिन तब तक बस वहां से आगे निकल चुकी थी। जिसपर उन्होंने उक्त ट्रैवल्स एजेंसी कर्मचारियों और बस के क्लीनर पर शक जता कृष्णा नगर थाने पर शिकायत की है। पीड़िता के अनुसार बस से उनके एक बड़ा सोने का सात तोले का रानी हार सहित एक छोटा हार, कान के झुमके और मांग टीका सहित कुल लगभग 17 तोला सोने के आभूषण चोरी हुआ है। पुलिस के अनुसार पीडिता की शिकायत पर शनिवार को केस दर्ज कर जांच कारवाई की जा रही है।
रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.