शातिर चोर गिरफ्तार, साथी की तलाश में जुटी पुलिस।

लखनऊ :  कृष्णानगर पुलिस ने शुक्रवार रात्रि बंद घरों को निशाना बना चोरी करने वाले एक शातिर चोर के चोरी के जेवर संग शातिर को गिरफ्तार किया है। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पकड़े गए शातिर ने अपना परिचय शुभम सोनी पुत्र स्वर्गीय पन्नालाल सोनी तेलीबाग थाना पीजीआई, लखनऊ तथा मूल निवासी ग्राम बहरिया खेड़ा थाना लालगंज जनपद रायबरेली का बताया है। गिरफ्त में आया शातिर ने अपने साथी विपिन यादव के साथ बीते दिनों शुभम सिटी बजरंग नगर में एक बंद मकान का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बरामद जेवर के आधार पर दर्ज मुकदमे में कार्यवाही कर शातिर को जेल भेज दूसरे साथी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।


 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.