तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो के यूटर्न से स्कूटी सवार परिवार चोटिल

लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में एक माह पूर्व तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार दंपत्ति और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिनका इलाज पीजीआई के ट्रामा में भर्ती कर चल रहा है। आशियाना के एल्डिको उद्यान बंगला बाजार निवासी घायल के रिश्तेदारी चंदन वर्मा के मुताबिक उनके जीजा हिमांशु निगम 19 फरवरी की शाम अपनी पत्नी अक्षिता और तीन वर्षीय बेटी पंखुड़ी के साथ अपनी स्कूटी से बंगला बाजार चौराहे से लोक कल्याणेश्वर महादेव मन्दिर की तरफ जा रहे थे तभी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के निकट सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ऑटो ने यूपी 32 आरएन 6691 अचानक से यूटर्न ले लिया और उनके जीजा की स्कूटी ऑटो से जा टकराई इस हादसे में पूरा परिवार चोटिल हो गया जिन्हें इलाज के लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया जहां ट्रामा टू रेफर कर दिया । पीजीआई अस्पताल में घायल दंपत्ति समेत मासूम बच्ची का अभी भी भर्ती कर इलाज चल रहा है । रिश्तेदार की शिकायत पर आशियाना पुलिस ने रविवार को ऑटो चालक के खिलाफ गाड़ी नंबर आधार पर शिकायत दर्ज कर लिया है।

 रिपोर्टर : अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.