दस लाख रुपए स्कॉर्पियो की मांग पूरी न होने पर बहु को बनाया नौकरानी

लखनऊ : आशियाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने पति समेत सास ससुर और देवर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित और भाई के साथ अभद्रता करते हुए घर से खदेड़ दिए जाने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है।

आशियाना के सेक्टर एच में रहने वाली विवाहिता रूबी सोनी पत्नी शिवा नन्द सोनी पुत्री स्व हरि श्याम सोनी के अनुसार उसका विवाह जुलाई 2024 में जनपद सुल्तानपुर के दादुपुर निवासी शिवा नन्द सोनी पुत्र उमेश चन्द्र सोनी के साथ हुआ था आरोप है कि उसकी सास मायके से मिले जेवर उतरवाकर अपने पास रख लिए और दस लाख कीमत के जेवर और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग को लेकर पति समेत सास राधा देवी ससुर और देवर देवानंद उसे प्रताड़ित करने लगे। उन लोगों ने उसे घर की नौकरानी बना दिया और कहने लगे कि मेरा लड़का दुबई क्राइम आर्मी में कार्यरत है। अच्छी दहेज मिलती लेकिन न जाने कहां फंस गए।

आरोप है जब वह ससुरलीजनों की प्रताड़ना को सह न सकी तो अपने मायके में अपने भाई को सारी बात बताई जिसके बाद जब उसका भाई ससुराल में पहुंच उसके सास ससुर से बात करने का प्रयास किया तो पति और ससुरालियों ने भाई के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे और उसके भाई को घर से निकाल दिया और कहा कि दस लाख कीमत के जेवर और स्कॉर्पियो गाड़ी दोगे तभी अपनी बहन को ससुराल भेजना नहीं तो हम अपने लड़के की शादी अन्यत्र जगह पर कर देंगे । विवाहिता की शिकायत पर बुधवार को आशियाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.