लखनऊ के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल खत्म, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतार।

लखनऊ - एलपीजी के बाद अब पेट्रोल डीजल को लेकर आमजन में दहशत का माहौल व्याप्त हो चुका है। देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर चल रही चर्चाओं और संभावित बढ़ोतरी की अटकलों के असर आज बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ में साफ असर दिखाई पड़ने लगा। शहर भर के समस्त पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लंबी कतारें लग गई आलम यह हो गया कि इन लंबी कतारों को नियंत्रण करने में पेट्रोल पंप कर्मियों के पसीने छूट गए। आशियाना के गुरुद्वारा स्थित पेट्रोल पंप और रतन खंड स्थित पेट्रोल पंप पर आम दिनों की अपेक्षा आज का नजारा ही कुछ और देखने को मिला लोग कड़ी धूप के बावजूद लोग अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए मशक्कत करते दिखाई पड़े।पेट्रोल भरवाने आए लोगों का कहना है कि वे सुबह 9 बजे से लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन तीन-तीन घंटे बाद भी नंबर नहीं आ रहा है। कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें जरूरी काम से कहीं जाना था,लेकिन देर होने की वजह से वे बिना पेट्रोल भरवाए ही लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

कीमतों के डर से पंप पर उमड़ी भीड़

पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका के चलते बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए पंप पर पहुंच गए। हालात यह रहे कि सड़क तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। लोगों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।


 रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.