16 वर्षिय किशोरी लापता, ढूंढने में जुटी कृष्णानगर पुलिस।
लखनऊ - कृष्णानगर कोतवाली इलाके मे रहने वाली एक किशोरी गुरूवार को घर से बिना किसी को बताये लापता हो गई।आलमबाग विशेश्वर नगर निवासी सुषमा देवी पत्नी गुड्डू के अनुसार गुरूवार को उनकी 16 वर्षिय पुत्री अनुष्का घर पर बिना किसी को बताए कही चली गई। जिसकी खोजबीन करने के बाद उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार लापता किशोरी की माँ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश में जुटी है।
रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.