लोहे की राड से हमले में युवक हुआ बेहोश, मुकदमा दर्ज।

लखनऊ - आशियाना थाना इलाके मे बीते पांच दिन पूर्व पुरानी रंजिश के चलते दबंग ने एक युवक के सिर पर लोहे की राड से प्रहार कर दिया जिससे घायल युवक मौके पर ही अचेत हो गया। आशियाना के किला मोहम्मदी में रहने वाला अरविन्द राजपूत पुत्र गोविन्द प्रसाद ने बताया बीते 20 मार्च की रात्रि लगभग 8.30 बजे उसका भाई मनीष काम पर से घर आ रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले का ही रहने वाला सतीश पुत्र राम गोपाल ने अपने घर के सामने उसके के भाई के सिर पर पीछे से लोहे की राड से प्रहार कर लहुलुहान कर दिया। शोर शराबा सुन परिवार के लोगों ने पहुंच उसके भाई मनीष को बचा पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर जानकारी दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके भाई को बेहोशी की हालत मे इलाज के लिये लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहाँ से भाई का उपचार कराने के बाद उसने स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के अनुसार पीडित चोटिल के भाई की नामजद शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।


रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.