दबंग पिता पुत्र ने दलित को पीटा दी जातिसूचक गालियां।

लखनऊ :  कृष्णानगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले एक दलित ने गांव में ही रहने वाले दबंग और उनके दो पुत्रों पर मुकदमे में पेशी को लेकर धमकाने मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर के  ग्राम अलीनगर सुनहरा निवासी राम सागर की माने तो दो दिन पूर्व 26 मार्च की सुबह वह दिनचर्या कार्य कर हाथ-मुंह धो रहे थे तभी गांव में ही रहने वाले दयाशंकर यादव अपने बेटों अर्जुन यादव और दारा के उनके घर आ गए और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे और तीनों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ उसकी जमकर पीटाई करने लगे और कहा की आज पेशी पर गए तो बंदूक से उसे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। पीड़ित ने दबंग पिता पुत्र के खिलाफ कृष्णा नगर थाने पर नामजद शिकायत की है। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मारपीट धमकी एवं एसीएसटी की धारा में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।


 रिपोर्टर :  अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.